केन्‍या: शापिंग मॉल में तीसरे दिन भी भारी गोलीबारी, अब तक तीन भारतीय मरे

केन्‍या: शापिंग मॉल में तीसरे दिन भी भारी गोलीबारी, अब तक तीन भारतीय मरे

केन्‍या: शापिंग मॉल में तीसरे दिन भी भारी गोलीबारी, अब तक तीन भारतीय मरे  नैरोबी : नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल से सोमवार तड़के भारी गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक संवाददाता ने यह जानकारी दी। एक कीनियाई सुरक्षा सूत्र ने बताया कि शापिंग मॉल परिसर के भीतर अल कायदा से संबद्ध सोमालियाई बंदूकधारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, इस आतंकी हमले में अब तक तीन भारतीयों की मौत हो चुकी है। गुजरात के भुज की रहने वाली एक लड़की की मौत इस हमले में हुई है। मॉल में अभी भी कुछ आतंकी छिपे हैं और इनके खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब तक इस आतंकी हमले में 68 लोग मारे गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आज करीब 15 मिनट तक भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी जो बाद में कम हो गईं। मॉल के चारों ओर खड़े सैनिक अपने को बचाने के लिए आड़ में छुपते देखे गए। ऐसा लग रहा था कि गोलीबारी मॉल के करीब से कहीं से की जारी है या मॉल की किसी खिड़की से गोलियां बरसायी जा रही हैं।

कीनियाई सेना ने पहले कहा था कि उसने इस्लामी हमलावरों को अलग थलग कर दिया है, जिन्होंने माल में घुसकर कम से कम 68 लोगों को गोलियों से भून दिया था और कई अन्य को बंधक बना लिया था। हमले में करीब 200 लोग घायल भी हुए हैं। सेना ने इस अभियान को काफी नाजुक बताया था क्योंकि हमलावरों ने कई लोगों को बंधक बना रखा है।

शबाब विद्रोहियों का कहना है कि कीनियाई सेना के सोमालिया में हस्तक्षेप के बदले की कार्रवाई के तौर पर यह हमला किया गया है। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 23, 2013, 12:22

comments powered by Disqus