Last Updated: Friday, February 15, 2013, 22:31
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के अशांत खबर पख्तूनख्वाह प्रांत के मुख्यमंत्री अमीर हैदर खान होती शुक्रवार को उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उनके काफिले के निकट एक आत्मघाती हमलवार ने खुद को उड़ा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री होती का काफिला मरदान शहर के कॉलेज चौक से गुजर रहा था और उसी समय हमलावर ने उनका पीछा करने का प्रयास किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने जैसे ही काफिले का पीछा शुरू किया, पुलिसकर्मियों ने उस पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
मुख्यमंत्री के प्रवक्ता जावेद खाकी ने संवाददाताओं को बताया कि होती और उनके साथ मौजूद लोग सुरक्षित हैं।
पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि कर दी है कि हमला मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर किया गया था।
प्रतिबंधित संगठन तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने इस हमले और कल के हमलों की जिम्मेदारी ली है। कल के हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए थे।
तालिबान प्रवक्ता अहसनुल्ला अहसन ने फोन के जरिए संवाददाताओं को बताया कि उसका संगठन आगे इस तरह के और हमले करेगा। (एजेंसी)
First Published: Friday, February 15, 2013, 22:31