खुद से 50 साल छोटी लड़की से ब्याह रचाएंगे बर्लुस्कोनी - Silvio Berlusconi engaged to 27-year-old TV presen

खुद से 50 साल छोटी लड़की से ब्याह रचाएंगे बर्लुस्कोनी

खुद से 50 साल छोटी लड़की से ब्याह रचाएंगे बर्लुस्कोनीज़ी न्यूज ब्यूरो

रोम: इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी ने अब अपने से 50 साल छोटी महिला से सगाई की है। किरकिरी से बचने के लिए बर्लुस्कोनी ने अपने इस फैसले के पीछे अकेलेपन को आधार बनाया है।

बर्लुस्कोनी ने 28 वर्षीय महिला फ्रांसेस्का पास्कल से सगाई की है जो टीवी प्रेजेंटर है। बर्लुस्कोनी की दूसरी पत्नी ने 2008 में उन्हें तलाक दे दिया था। काफी रंगीनमिजाज बर्लुस्कोनी की यह तीसरी शादी होगी।

बर्लुस्कोनी ने कहा कि मैं काफी तन्हा महसूस कर रहा हूं और जल्द ही पास्केल के साथ विवाह बंधन में बंध जाऊंगा। पास्केल मेरी बेटी मैरीना की काफी अच्छी दोस्त है।` बर्लुस्कोनी ने कहा, `हमारे बीच 49 साल का फर्क है। पास्केल एक बेहद सुंदर लड़की है। वो बाहर से जितनी सुंदर है तो अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत है।

दूसरी तरफ मिलान की एक अदालत ने बुंगा-बुंगा पार्टियों के केंद्र में रही करीमा अल महरूग उर्फ रूबी पर 650 डॉलर का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अदालत में दूसरी बार पेश नहीं होने पर लगाया गया है। अब उन्हें 14 जनवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। फिलहाल बर्लुस्कोनी मैक्सिको में हैं।

बर्लुस्कोनी के खिलाफ मिलान की इस अदालत में रूबी के साथ 17 वर्ष की उम्र में पैसे देकर संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा चल रहा है। साथ ही, उन पर इस मामले को छिपाने के लिए पद के दुरुपयोग का केस दर्ज है। रूबी मामले की एकमात्र गवाह हैं।

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 10:59

comments powered by Disqus