11 साल का लड़का बना पिता

गजब : 11 साल का लड़का बना पिता

गजब : 11 साल का लड़का बना पिताज़ी मीडिया ब्यूरो

वेलिंग्टन : न्यूजीलैंड में प्राथमिक स्कूल का एक बच्चा जिसकी उम्र 11 साल है, पिता बना है। मामले में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की पेशी अदालत में होने वाली है। बच्चे को जन्म देने वाली महिला की उम्र 36 साल है। कथित पिता महिला के पुत्र के साथ स्कूल में पढ़ता है।

बाल, युवा एवं परिवार सेवा (सीवाईएफएस) के प्रवक्ता ने इस मामले की पुष्टि की है। सीवाईएफएस ने कहा कि वह इस मामले को देख रहा है और 36 वर्षीया महिला आपराधिक आरोपों का सामना कर रही है।

समझा जाता है कि बच्चे ने जब महिला के साथ सेक्स किया तो उसकी उम्र 11 साल की रही होगी। बच्चे की अवस्था वर्तमान में 12 साल है और वह ऑकलैंड का रहने वाला है।

वेबसाइट ‘आईबीटाइम्स’ के मुताबिक सेक्स के लिए महिला ने बच्चे पर लगातार दबाव बनाया और अपने प्रेग्नेंट होने तक वह बच्चे के साथ सेक्स करती रही।

समझा जाता है कि बच्चे ने यह पूरी घटना अपने स्कूल के प्रधानाचार्य को बताई। तब जाकर प्रधानाचार्य ने पुलिस और सीवाईएफएस को सूचित किया।

बच्चे की उम्र की पुष्ट हो जाने पर वह न्यूजीलैंड का सबसे युवा पिता कहलाएगा।

न्यूजीलैंड के कानून में पुरुष द्वारा किया गया यौन शोषण ही बलात्कार की श्रेणी में आता है और बलात्कार का दोषी पाए जाने पर अधिकतम सजा 20 साल है। जबकि महिला द्वारा जबरन सेक्स किए जाने पर मामला यौन उत्पीड़न का बनता है।

First Published: Monday, June 17, 2013, 17:18

comments powered by Disqus