गरीबी मिटाने पर ध्यान दे UNDP : भारत

गरीबी मिटाने पर ध्यान दे UNDP : भारत

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने आज जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम :यूएनडीपी: के लिये विकासशील देशों में संस्थागत क्षमता निर्माण को मजबूत करना और गरीबी को खत्म करने जैसे क्षेत्र पर प्रमुख रूप से ध्यान देना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि मानजीव सिंह पुरी ने यहां यूएनडीपी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक के एक सत्र में कहा कि विकासशील देशों में भारत यूएनडीपी के बजट में सबसे अधिक योगदान करता है और समूह के योगदान और वैश्विक विकास एजेंडे के प्रयासों में उसकी स्थायी रूचि है। यूएनडीपी वर्ष 2014-17 की अवधि के लिये रणनीतिक रोडमैप बना रहा है , ऐसे में पुरी ने भारत के महत्व के प्रमुख क्षेत्रों पर जोर दिया। (एजेंसी)

First Published: Friday, September 7, 2012, 13:02

comments powered by Disqus