गायब लीबियाई मिसाइलों से ओलंपिक को खतरा - Zee News हिंदी

गायब लीबियाई मिसाइलों से ओलंपिक को खतरा


लंदन :  लीबिया में मुअम्मार गद्दाफी को सत्ता से हटाने के बाद गायब हजारों मिसाइलें आतंकवादियों के हाथ में पहुंच गई हैं, जिसकी वजह से अगले वर्ष लंदन में होने वाले ओलम्पिक पर नया खतरा मंडरा रहा है। मीडिया की रपट के अनुसार अक्टूबर में गद्दाफी को सत्ता से हटाने के दौरान मची अफरा तफरी के बाद कंधे से दागने वाली 10,000 से अधिक गायब मिसाइलों का कोई पता नहीं है।

 

समाचार पत्र 'संडे एक्सप्रेस' के अनुसार मिस्र के अधिकारियों ने इजराइल सीमा की ओर लीबियाई हथियार ले जा रहे तस्करों के पांच समूहों को गिरफ्तार किया है।

 

यह समाचार ऐसे समय पर आया है जब रक्षा मंत्री ओलम्पिक की सुरक्षा के लिए विशाल सैन्य उपस्थिति के विषय में बता रहे थे। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया कि यह तैयारियां मिसाइलों से उत्पन्न खतरे की वजह से हो रही हैं। रक्षा सचिव फिलिप हैमंड ने कहा कि खेलों की सुरक्षा में 13500 सैनिकों को तैनात किया जाएगा। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 19, 2011, 22:40

comments powered by Disqus