गोर्बाचोव ने पुतिन की आलोचना की - Zee News हिंदी

गोर्बाचोव ने पुतिन की आलोचना की

 

मास्को : व्लादिमीर पुतिन के दोस्त से दुश्मन बने मिखाइल गोर्बाचोव ने विपक्ष को रूस का दुश्मन कहने को लेकर उनकी आलोचना की है, वहीं विपक्ष ने पुतिन को तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने वाले चुनाव में हुई कथित धांधली को लेकर फिर से प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

 

सोवियत संघ के अंतिम शासक गोर्बाचोव ने कहा कि वह इस बात को लेकर हतप्रभ हैं कि पुतिन ने विपक्षी प्रदर्शनकारियों को रूस का दुश्मन कहा है। उन्होंने पुतिन से कहा कि वह इसके लिए माफी मांगे।

 

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति ने रूस की राजनीतिक प्रणाली में आवश्यक सुधार लाने के लिए कई चुनाव रैलियों का समर्थन किया।

 

गौरतलब है कि पुतिन के दो बार राष्ट्रपति पद के कार्यकाल और एक बार प्रधानमंत्री के कार्यकाल का गोर्बाचोव (81) ने समर्थन किया था।

 

पिछले महीने एक चुनाव रैली में पुतिन ने इस चुनाव को रूस के लिए संघर्ष बताया था और कहा था कि रूसियों को अपनी मातृभूमि के लिए अविश्वासी नहीं होना चाहिए।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 7, 2012, 22:51

comments powered by Disqus