Last Updated: Thursday, October 25, 2012, 23:32

बीजिंग : राष्ट्रीय नेतृत्व में संभावित बदलाव और जापान के साथ बढ़ते तनाव के बीच चीन ने आज नए सेना प्रमुख तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की। जनरल फांग फेंगहुई को 23 लाख सैनिकों वाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल स्टाफ मुख्यालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है। उन्होंने जनरल चेन बिंगडे की जगह ली है।
जनरल फांग बीजिंग सैन्य क्षेत्र के कमांडर थे। उनकी नियुक्ति के अलावा कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया और उन्हें प्रमुख कमानों में नियुक्त किया गया। मौजूदा हफ्ते में दूसरी बार सैन्य अधिकारियों का फेरबदल किया गया। सेना में ये नियुक्ति और फेरबदल सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख सम्मेलन से पहले किया गया है। आठ नवंबर को होने वाले सम्मेलन में नए नेताओं का चयन किया जाएगा तथा विवादित द्वीपों को लेकर जापान के साथ चल रहे तनाव पर विचार विमर्श किया जाएगा। (एजेंसी)
First Published: Thursday, October 25, 2012, 23:32