चीन: पेशेवर भिखारियों की बनाई सूची

चीन: पेशेवर भिखारियों की बनाई सूची

बीजिंग : चीन के व्यावसायिक शहर शंघाई ने `पेशेवर` भिखारियों की सूची तैयार की है, जो पिछले चार साल में अक्सर मेट्रो रेल में पकड़े गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शंघाई जन सुरक्षा ब्यूरो शहरी रेल तथा बस कॉर्प्स के सुजिहुई पुलिस स्टेशन ने यह सूची ऑनलाइन जारी की। सूची में 22 साल का एक युवक शीर्ष पर है, जो 302 बार भीख मांगते हुए पकड़ा गया, जबकि 88 साल की एक बुजुर्ग महिला दूसरे स्थान पर है, जो 292 बार भीख मांगते हुए पकड़ी गई।

पुलिस ने इस साल पहली जनवरी से 10 अगस्त तक भीख मांगने के 9,006 मामलों की जांच की थी। पुलिस के मुताबिक, कुछ `पेशेवर` भिखारी यहां तक कि अपने बच्चों को प्रतिदिन 200 युआन (31 डॉलर) के बदले भाड़े पर भी देते हैं। बच्चों का इस्तेमाल अक्सर लोगों की सहानुभूति हासिल करने में किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, कुछ भिखारी रोजाना 1,000 युआन तक कमा लेते हैं, जो दफ्तरों में काम करने वाले कई लोगों के रोजाना के वेतन से कहीं अधिक है।

पुलिस के मुताबिक, `पेशेवर` भिखारी बेहद संगठित तरीके से यह काम करते हैं। जब भी उन्हें पुलिस रोकती है तो वे मोबाइल फोन पर अपने सहयोगियों से सम्पर्क कर पकड़े जाने से बच निकलने का प्रयास करते हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 21, 2012, 21:18

comments powered by Disqus