Last Updated: Tuesday, April 9, 2013, 21:05
बीजिंग : चीन में बर्ड फ्लू से पैदा हुआ संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा। यहां बर्ड फ्लू के नए वायरस एस7एन9 की चपेट में आए एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या आठ हो गई।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 83 साल के एक व्यक्ति कल जियांगसू प्रांत में मौत हो गई। शेन उपनाम वाले इस व्यक्ति को पिछले महीने अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बीते दो अप्रैल को उसके एच7एन9 से संक्रमित होने के बारे में पता चला।
चीन में एच7एन9 के चार नए मामले कल सामने आए। जियांगसू में दो, आन्हुई में एक और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया।
अब तक चीन में इस वायरस की चपेट में 24 लोग आ चुके हैं जिनमें आठ वो लोग भी शामिल हैं जिनकी मौत हो चुकी है।
उधर, अधिकारियों ने दावा किया है कि एच7एन9 ने पॉल्ट्री में महामारी का रूप धारण नहीं किया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 9, 2013, 21:05