Last Updated: Saturday, June 30, 2012, 23:45
बीजिंग : चीन में भीषण बारिश के कारण आई भयानक बाढ़ के कारण कम से कम 50 लोग मारे गए है, जबकि 42 अन्य घायल हो गए हैं। नागरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया कि चीन के कई क्षेत्र पिछले दस दिनों से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं।
समाचार पत्र `चाइना डेली` ने मंत्रालय के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह तक इनर मंगोलिया, झेजियांग, फूजियान, जिंयाग्सी, हुबेई, हुनान, गुआंगडांग, गुआंग्सी, चोंसकिंग, सिशुआन और गुइझाओ की 399 काउंटियों के एक करोड़ से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और इसमें से 12.50 लाख लोगों को तुरंत राहत की आवश्यकता है।
इन प्रांतों में भीषण बारिश के कारण 34,000 ढह गए और 89,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 7,38,000 एकड़ फसल नष्ट हो गई, जिससे लगभग 1.6 अरब डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 30, 2012, 23:45