चीनी परमाणु आपात योजना की समीक्षा - Zee News हिंदी

चीनी परमाणु आपात योजना की समीक्षा

बीजिंग : चीन फुकुशिमा परमाणु घटना के बाद इस प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए अपने परमाणु संयंत्रों की आपात सुरक्षा योजना तथा उससे निपटने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए कदम उठा रहा है।

 

राष्ट्रीय आपात समन्वय समिति की दो दिवसीय बैठक में चीन की परमाणु आपात योजना की समीक्षा की गई। साथ ही बैठक में 12वीं पंचवर्षीय योजना (2011-15) के लिए परमाणु आपात स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक आज संपन्न हुई। कल एक विशेषज्ञ समिति गठित की गई जो आपात समन्वय समिति को पेशेवर सुझाव देगी। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलाजी के उप प्रमुख वांग यीरेन ने कहा कि समिति का विस्तार कर इसमें और सरकारी विभागों तथा प्रांतों को शामिल किया जाएगा। परमाणु आपात योजना में शामिल प्रांतों की संख्या 12 से बढ़ाकर 16 की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि परमाणु आपात स्थिति से संबंधित कानून का विस्तार किया जाएगा और परमाणु हादसे से निपटने के लिये क्षमता बढ़ायी जाएगी। पिछले वर्ष फुकुशिमा में हुए परमाणु हादसे के बाद चीन और अन्य देश सतर्क हैं। वांग ने कहा कि फुकुशिमा हादसे के बाद चीन ने तत्काल कदम उठाते हुए सभी सैन्य एवं असैन्य परमाणु प्रतिष्ठानों की जांच की और पाया कि देश में कुल मिलाकर परमाणु सुरक्षा नियंत्रण योग्य है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 7, 2012, 17:35

comments powered by Disqus