Last Updated: Saturday, June 2, 2012, 20:24
सिंगापुर : रक्षा क्षेत्र में चीन के व्यापक खर्चे में पारदर्शिता के अभाव पर जापान ने आज चिंता जताई और कहा कि यह गोपनीयता तोक्यो के लिए ‘खतरा’ है।
जापान के संसदीय वरिष्ठ रक्षा उपमंत्री शू वतानबे ने कहा कि चीन का सैन्य बजट 11.2 फीसदी सालाना की वृद्धि के साथ 2012 में 106 अरब अमेरिकी डॉलर जा पहुंचा है। इस बढ़ोतरी से क्षेत्र में और खासतौर से तोक्यो में बेचैनी है।
वतानबे ने सिंगापुर में एशिया सुरक्षा शिखर वार्ता, शांगरी ला वार्ता में शामिल होने आए रक्षा प्रमुखों और वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, सैन्य बजट में वृद्धि की गई है और यह पारदर्शी नहीं है। उन्होंने कहा, पारदर्शिता के अभाव के कारण चीन के सैन्य खचरें के ब्यौरे को लेकर जापान अंधेरे में है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, June 2, 2012, 20:24