Last Updated: Monday, June 18, 2012, 18:08

लंदन : सुनहरे बालों वाली एक खूबसूरत लड़की को प्रभावित करने की राजकुमार हैरी की कोशिश पर उस समय पानी फिर गया था, जब यातायात पुलिस ने उनकी 160 मील प्रति घंटा की रफ्तार से आती बाइक को रोक लिया।
दरअसल बाइक के दीवाने हैरी इस लड़की को प्रभावित करने के लिए उसे अपनी डूकाती 848 पर बैठाकर दक्षिणी पश्चिमी लंदन के पुत्ने पुल पर एक रूमानी पिकनिक के लिए ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
समाचार पत्र सन के अनुसार जब अफसरों ने इस शाही बाइकसवार को रोककर हैल्मेट उतारने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। जब उनकी सुरक्षा में लगे लोगों ने अफसरों को उनके बारे में बताया तो अफसर को हैरी से माफी मांगनी पड़ी।
यह घटना आज से लगभग छह से आठ महीने पहले की है और उस सुनहरे बालों वाली लड़की का खुलासा आज भी नहीं हुआ है। (एजेंसी)
First Published: Monday, June 18, 2012, 18:08