जापान की समुद्री सीमा के पास मंडराए चीनी युद्धपोत-China warships sail just outside Japan waters

जापान की समुद्री सीमा के पास मंडराए चीनी युद्धपोत

टोक्यो : जापान की समुद्री सीमा के ठीक बाहर चार चीनी पोत करीब साढ़े पांच घंटे तक मंडराते रहे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार योनागुनी और इरियोमोट द्वीप के बीच आज सुबह यह युद्धपोत घूमते रहे और बाद में वहां से चले गए।

यह युद्धपोत उत्तर दिशा में विवादित सेनकाकू द्वीप की ओर जा रहे थे। हालांकि बाद में करीब दस बजे सुबह संभवत: इस क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने की कोशिश में उन्होंने पश्मिोत्तर दिशा का रुख कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार किसी राष्ट्र की समुद्री सीमा के पास से आवागमन करने अथवा इस तरह मंडराने की अनुमति है। अक्तूबर में भी इसी तरह कुछ चीनी पोत योनगाई द्वीप के पास मंडराते देखे गये थे।

शांतिकाल में स्वसुरक्षा बल पेट्रोल के एक विमान और एमएसडीएफ विध्वंसक ने इन पोतों को देखा। इनमें दो विध्वंसक पोत और दो फ्रिगेट थे। ठीक यही पोत गत 28 नवंबर को भी जापान के ओकीनावा द्वीप और मियाकोजिमा द्वीप के बीच देखे गए थे और उस समय वे अभ्यास कर रहे थे।

जापान और चीन के बीच रिश्तों में तब से खटास आयी है जब जापानी सरकार ने एक जापानी व्यक्ति से सितंबर में सेनकाकू द्वीप का अधिकतर हिस्सा खरीद लिया था। विवादित सेनकाकू द्वीप पर चीन भी अपना दावा करता है। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 10, 2012, 16:44

comments powered by Disqus