Last Updated: Thursday, July 12, 2012, 18:13
नाहा : जापान के जलक्षेत्र में प्रवेश करने वाले चीन के तीनों पोत विवादास्पद इलाके से बाहर चले गए हैं।
जापानी तटरक्षक बल ने बताया कि चीन के तीन पोत कल विवादित समुद्री क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे, जिसको लेकर तोक्यो ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 5.10 बजे चीन का पोत ‘युझेंग 204’ सेंकाउ द्वीप से दूर चल गया।
इससे पहले दो अन्य पोत ‘युझेंग 202’ और ‘युझेंग 201’ विवादित क्षेत्र से कल और आज तड़के प्रस्थान कर गए थे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, July 12, 2012, 18:13