जापान ने चीन के विमान को वापस भेजा-Japan sent back to China`s aircraft

जापान ने चीन के विमान को वापस भेजा

टोक्यो : चीन के एक सरकारी विमान द्वारा विवादित द्वीपों के वायु क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद जापान के लड़ाकू विमान हरकत में आये और उन्होंने चीन के विमान को वापस भेजा।

कैबिनेट के मुख्य सचिव ओसामू फुजीमूरा ने संवाददाताओं से कहा कि चीन का एक समुद्री विमान सेनकाकू द्वीपों (चीन इसे दियोयुस द्वीप कहता है) के वायु क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे घुस गया जिसके बाद एफ 15 लडाकू विमान हरकत में आए।

जापान के तटरक्षक बल ने कहा कि चार समुद्री निगरानी पोतों को द्वीपों के आस पास जल में उतारा गया है। जापान ने उन्हें वापस जाने का आदेश दिया है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 13, 2012, 14:41

comments powered by Disqus