जापान में दुनिया की सबसे मंहगी दुर्घटना - Zee News हिंदी

जापान में दुनिया की सबसे मंहगी दुर्घटना




टोक्यो : विश्व की अब तक की सबसे मंहगी यातायात दुर्घटना में जापान में फेरारी से लेकर लंबोरघिनी जैसी सुपर कारों के बीच भिडंत हो गई जिनकी कीमत करीब 40 लाख डॉलर है।

 

जापान के एनटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक चुगोकू एक्सप्रेसवे पर हुई इस दुर्घटना में आठ फेरारी, एक लंबोरघिनी, दो मर्सिडीज और दुनिया की सबसे कम ईंधन खपत करने वाली कार टोयोटा प्राइस दुर्घटना में शामिल हैं।

 

ये करीब 20 आलीशान कारें गीले हाईवे पर फर्राटा दौड़ रही थी तभी आगे चल रही एक फेरारी कार फिसल गई और टीवी रिपोर्टर के मुताबिक कुछ ही मिनट में 14 अन्य गाड़ियां भिड़ गई। इसे दुनिया की सबसे मंहगी दुर्घटना कहा जा रहा है।

 

हालांकि इस दुर्घटना में लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है लेकिन किसी की मौत नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में केवल पांच लोग घायल हुए हैं।  (एजेंसी)

First Published: Monday, December 5, 2011, 19:13

comments powered by Disqus