जापान में पांच लोगों का अपहरण, PM का इस्तीफा मांगा

जापान में पांच लोगों का अपहरण, PM का इस्तीफा मांगा

जापान में पांच लोगों का अपहरण, PM का इस्तीफा मांगा टोक्यो : जापान के एक बैंक में एक शख्स ने चाकू की नोक पर पांच लोगों को बंधक बना लिया और वह प्रधानमंत्री योशिहिको नोदा की कैबिनेट के इस्तीफे की मांग कर रहा है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एची परिक्षेत्र के तोयोकावा शिनकिन बैंक की जोशी शाखा में इस व्यक्ति ने वैश्विक समयानुसार सुबह 5:20 बजे लोगों को बंधक बनाया। इस घटनाक्रम पर फिलहाल पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार बंधक बनाने वाले व्यक्ति के पास चाकू है। उसने बैंक के चार कर्मचारियों और एक महिला ग्राहक को बंधक बनाया है। वह प्रधानमंत्री और उनकी पूरी कैबिनेट के इस्तीफे की मांग कर रहा है। वह पत्रकारों से भी बातचीत करने की मांग कर रहा है। पहले बताया गया था कि यह व्यक्ति 30 से 40 के बीच का होगा, लेकिन बाद में मीडिया ने कहा कि उसकी उम्र 50 साल से उपर है।

जापान की सरकारी प्रसारण सेवा एनएचके ने खबर दी है कि बंधक बनाए जाने के चार घंटे बाद तक बंधकों में से किसी को चोट नहीं आई थी। इस व्यक्ति ने पैसे की कोई मांग नहीं की है। मीडिया के अनुसार इस व्यक्ति ने 10 दिनों तक के लिए भोजन और पानी मुहैया कराने की मांग की है। उसके सिगरेट और लाइटर भी मांगने की खबर है। बैंक का शटर गिरा हुआ है, लेकिन बत्तियां जल रही हैं।

नोदा ने पिछले सप्ताह ही देश में नया चुनाव कराने का ऐलान किया था। यहां 16 दिसंबर को चुनाव होना है और इसमें उनके हारने का अनुमान लगाया गया है। सर्वेक्षणों में कहा गया है कि विपक्षी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ही सबसे बड़े दल के रूप में सामने आएगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 22, 2012, 19:29

comments powered by Disqus