जापान में संसद का निचला सदन भंग

जापान में संसद का निचला सदन भंग

टोक्यो : जापान में आम चुनावों से पहले शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेनटेटिव्स को भंग कर दिया गया। जापान में 16 दिसम्बर को आम चुनाव होना है। सिन्हुआ के मुताबिक स्पीकर ताकाहिरो योकोमिकी ने बादशाह एकिहिटो के हस्ताक्षर वाला शाही आदेश संसद में पढ़कर सुनाया। आदेश में सदन भंग किए जाने की बात कही गई थी।

प्रधानमंत्री योशिहिको नोडा ने कहा कि वह लोगों को संसद भंग किए जाने की बात समझाएंगे। नोडा ने कहा कि मैं मजबूती से जनता का सामना करूंगा। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 16, 2012, 15:38

comments powered by Disqus