जून में भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री

जून में भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री

जून में भारत आएंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री
वाशिंगटन : अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा जून के पहले सप्ताह में दो दिवसीय सरकारी यात्रा पर भारत के दौरे पर जाएंगे। पेंटागन ने बताया कि रक्षा मंत्री के तौर पर पेनेटा की यह पहली भारत यात्रा होगी। एक सप्ताह के लंबे एशियाई देशों के दौरे के दौरान वह शंगरी-ला वार्ता में भाग लेंगे और वियतनाम भी जाएंगे।

पेंटागन के प्रेस सचिव जार्ज लिटिल ने कल संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिका-भारत के रिश्तों का विकास अमेरिकी सरकार की प्राथमिकता है। जून के पहले सप्ताह में पेनेटा वियतनाम की राजधानी होनोई से दो दिवसीय यात्रा पर नयी दिल्ली जाएंगे। उनकी रवानगी की तारीख अभी निर्धारित नहीं है। उम्मीद है कि यह पांच या छह जून के आसपास होगी। लिटल ने कहा कि आने वाले दिनों में मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि बुधवार (30 मई) को एशिया की यात्रा पर जाने से पहले वह होनोलुलु जाएंगे। वह पाकोम के कमांडर एडमिरल सैम लॉकलियर से मिलने के अलावा हवाई में तैनात सेवा के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। हवाई से वह सिंगापुर की ओर रवाना होंगे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 23, 2012, 21:44

comments powered by Disqus