जॉब्स के गैराज के कंप्यूटर की होगी नीलामी

जॉब्स के गैराज के कंप्यूटर की होगी नीलामी

लंदन : विख्यात कंपनी एपल के संस्थापक दिवंगत स्टीव जॉब्स के पुश्तैनी गैराज के एक विरले कंप्यूटर की नीलामी की जाएगी। इसके अपनी वास्तविक कीमत से 190 गुना ज्यादा करीब 80 हजार पाउंड में बिकने की संभावना है।

समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक लंदन में 9 अक्तूबर को इस एपल-1 कंप्यूटर की नीलामी की जाएगी। माना जाता है कि वास्तविक एपल-1 कंप्यूटरों की संख्या अब महज 50 के आसपास रह गई है जिनमें छह काम करने के लायक हैं।

ऑक्सन हाउस क्रिस्टी के वैज्ञानिक मामलों के विशेषज्ञ जेम्स हिसलोप ने कहा, ‘यही कंप्यूटर है जिसने एपल को शुरू किया। अब यह दुनिया की सबसे कीमती कंपनी मानी जाती है।’ एपल-1 कंप्यूटर में की-बोर्ड अथवा मॉनीटर नहीं होते थे। ऐसे में इस कंप्यूटर को खरीदने वाले इन दो उपकरणों की व्यवस्था खुद करनी होगी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, August 29, 2012, 20:43

comments powered by Disqus