टूटू ने किया तत्काल इजरायल-गाजा संघर्षविराम का आह्वान

टूटू ने किया तत्काल इजरायल-गाजा संघर्षविराम का आह्वान

टूटू ने किया तत्काल इजरायल-गाजा संघर्षविराम का आह्वानजोहानेसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आर्कबिशप डेसमंड टूटू ने इजरायल और गाजा पट्टी में फिर से हो रही हिंसा तत्काल रोकने का आह्वान किया है।

टूटू ने कल एक बयान में कहा कि एक बार फिर दोनों ओर से एक दूसरे पर आरोप मढ़ने का सिलसिला चल रहा है और ईश्वर की अनुमति से कार्रवाई करने के दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने दोनों ओर हिंसा फैलाने वालों से तत्काल हथियार डालने का आह्वान किया है और कहा है कि ऐसा करते समय यह भी सोचें कि जिनके खिलाफ हथियारों का उपयोग उन्होंने किया है, वह भी ईश्वर की ही संतान हैं।

बुधवार से इजरायली विमानों के हमले में 29 गाजा वासियों की मौत हो गई जिससे पूरे अरब और इस्लामी जगत में गहरी नाराजगी है। एक रॉकेट हमले में तीन इजरायली भी मारे गए।

टूटू ने यह शत्रुता रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय पहल का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि एक स्थायी समाधान में गैरकानूनी तरीके से अधिकृत की गई भूमि की वापसी और दो देशों का निर्माण शामिल होना चाहिए और यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षकों की निगरानी में होनी चाहिए। (एजेंसी)


First Published: Saturday, November 17, 2012, 09:54

comments powered by Disqus