'टोंगा के राजा का हांगकांग में निधन' - Zee News हिंदी

'टोंगा के राजा का हांगकांग में निधन'

 

नुकाअलोफा : टोंगा के राजा जॉर्ज टुपो पंचम के हांगकांग के एक अस्पताल में निधन की खबर है। बहरहाल, सरकारी स्तर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। 63 वर्षीय राजा ने टोंगा में लोकतंत्र को बहाल किया था।

 

मतांगी टोंगा ऑनलाइन ने कहा, राजा का निधन आज हांगकांग में हुआ। युवराज टुपोटोआ लवाका अस्पताल में मौजूद थे। रिपोर्ट में कहा गया है, इस खबर की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि होनी है। विश्वस्थ सूत्रों ने राजा के निधन की जानकारी दी है। राजा को अपने रंग-बिरंगे परिधानों, लंदन में टैक्सी में घूमने और राजशाही में लोकतांत्रिक तरीके से चयनित पहली सरकार बनाने के लिए याद किया जाएगा।

 

राजा अविवाहित थे और उनके निधन के बाद उनके भाई उत्तराधिकारी हैं। रिपोर्ट में उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है। लेकिन छह माह पहले गुर्दे में ट्यूमर पाए जाने के बाद उनका सफल ऑपरेशन हुआ था। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 19, 2012, 00:08

comments powered by Disqus