टोक्यो सबसे महंगा शहर, कराची सबसे सस्ता

टोक्यो सबसे महंगा शहर, कराची सबसे सस्ता

सिंगापुर : रहने के लिहाज से दुनियाभर में जापान का टोक्यो सबसे खर्चीला शहर है जबकि पाकिस्तान का बंदरगाह शहर कराची सबसे सस्ता है। यह खुलासा एक सर्वेक्षण में सोमवार को हुआ। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक द इकोनोमिस्ट इंटेलीजेंस इकाई की ओर से किए गए सर्वेक्षण में अन्य पांच टॉप शहरों में ओसाका, सिडनी, ओस्लो और मेलबर्न है।

कुल 131 शहरों में किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक आस्ट्रेलिया में मुद्रास्फीति की वजह से वहां के शहर ज्यादा महंगे साबित हुए। इसके विपरीत कराची इस सूची में आखिरी पादान पर है और वह सबसे सस्ता शहर साबित हुआ।

सर्वेक्षण के मुताबिक विश्व के सबसे महंगे 20 शहरों में 11 एशियाई और आठ यूरोपीय शहर शामिल हैं। एक दशक पहले एशियाई शहरों की संख्या छह हुआ करती थी और 10 यूरोपीय शहर एवं चार अमेरिका से होते थे। यह सर्वेक्षण पिछले 30 सालों से प्रतिवर्ष दो बार की जाती है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 4, 2013, 22:41

comments powered by Disqus