ट्विटर से ईश्वर का संदेश देंगे पोप बेनेडिक्ट 16वें

ट्विटर से ईश्वर का संदेश देंगे पोप बेनेडिक्ट 16वें

वेटिकन सिटी : पोप बेनेडिक्ट 16वें का इस साल के अंत तक माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक आधिकारिक अकाउंट होगा और वे दुनियाभर में फैले अपने प्रशंसकों को रोजाना ट्वीट करेंगे।

वेटिकन के प्रवक्ता फेडिरिको लोमब्राडी ने आज इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाद में इसकी आधिकारिक घोषणा की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पोप के नाम पर कई फर्जी एकाउंट ट्विटर पर मौजूद हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, November 10, 2012, 09:14

comments powered by Disqus