Last Updated: Monday, August 19, 2013, 12:22
सोल : दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के एक ‘कृत्रिम हमले’ के खिलाफ सोमवार को अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास शुरू किया। हालांकि, सोल और प्यासेंयांग के बीच कई मतभेदों को हल करने के बाद तनाव में कमी आई है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने आज से अ5यास शुरू होने की पुष्टि की।
हालांकि वार्षिक ‘उल्की फ्रीडम गार्जियन ड्रिल’ मुख्यत: कंप्यूटरों पर की जाती है जिसमें 80 हजार से ज्यादा दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी सैनिक शामिल होते हैं। इस अभ्यास को प्योंगयांग भड़काऊ बताकर बार-बार इसकी निंदा करता रहा है।
हालांकि इस साल उत्तर कोरिया की ओर से आलोचनाओं के स्वर लगभग नहीं के बराबर रहे क्योंकि दोनों कोरियाई देशों ने अप्रैल में बंद हुए साझा औद्योगिक क्षेत्र को दोबारा खोलने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। इस क्षेत्र को विभाजित प्रायद्वीप में सैन्य तनाव बढ़ने पर बंद कर दिया गया था। परस्पर वार्ताओं के सात दौरों के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच पिछले सप्ताह केसोंग क्षेत्र में कार्य दोबारा शुरू करने के लिए सहमति बनी। यह क्षेत्र गरीब उत्तर कोरिया के लिए मुद्रा अर्जित करने का एक अहम स्रोत है। (एजेंसी)
First Published: Monday, August 19, 2013, 12:22