Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 17:28
इस्लामाबाद : सियाचिन में हिमस्खलन के कारण दबे हुए अपने 138 सैनिकों की तलाश के लिए पाकिस्तानी सेना 130 फुट की सुरंग खोदने की तैयारी कर रही है।
बचावकर्मी दबे सैनिकों को बचाने के लिए छह प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बीते सात अप्रैल को हिमस्खलन में ये लोग दब गए थे।
पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी कर कहा, घटनास्थल से समानांतर 130 फुट की सुरंग खोदने का काम शुरू किया जाएगा। सेना की ओर से हिमस्खलन में दबे सैनिकों में से 27 की तस्वीरें जारी की गई हैं। (एजेंसी)
First Published: Thursday, April 12, 2012, 22:58