Last Updated: Sunday, September 23, 2012, 19:58

टोक्यो : दक्षिण चीन सागर स्थित विवादित द्वीप समूह पर चीन की दावेदारी के खिलाफ जापान की राजधानी टोक्यो में प्रदर्शन हुए हैं, जबकि चीन समर्थकों ने ताईवान में विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।
अलजजीरा के अनुसार, सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जापान की राजधानी टोक्यो में जमा हुए और उन्होंने दक्षिण चीन सागर में स्थित द्वीप समूह पर चीन के दावों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विरोध प्रदर्शन आयोजकों के अनुसार, एक हजार से अधिक लोग विवादित द्वीपों पर चीन के दावों के खिलाफ आयोजित शनिवार के मार्च में शामिल हुए। इस विवादित द्वीप समूह को जापान में सेनकाकू और चीन में दियाओयू कहा जाता है।
टोक्यो के एक निवासी मासानूरी ओनो ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये द्वीप जापान से सम्बद्ध हैं, क्योंकि यह बात ऐतिहासिक रूप से सत्यापित हो चुकी है। चीन ने इन द्वीपों पर हाल में दावा किया था और यह सरासर बदमाशी है।
जापान में शनिवार का विरोध प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ है, जब चीन के दावों के समर्थन में रविवार को ताईवान में मार्च आयोजित किया गया है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, September 23, 2012, 19:58