धमाकों से दहला बैंकाक, ईरानी पर संदेह - Zee News हिंदी

धमाकों से दहला बैंकाक, ईरानी पर संदेह

बैंकाक : थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में मंगलवार को एक संदिग्ध ईरानी नागरिक ने तीन विस्फोट को अंजाम दिया, जिसमें 11 लोग  घायल हो गए और इस दौरान उसने अपने दोनो पैर भी उड़ा दिए। इन तीन धमाकों से बैंकाक दहल उठा। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद वारदात स्‍थल को घेर लिया और विस्‍फोट के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

यह घटना दिल्ली और जार्जिया में इजरायली राजनयिकों को निशाना बनाए जाने के एक दिन बाद हुई है। कल की वारदातों के लिए इजरायल ने ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।

 

बैंकाक में विस्फोट करने वाले व्यक्ति का नाम सईद मोराबी है। वह ईरान का नागरिक बताया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मोराबी ने पहले एकामाई इलाके के एक किराये के मकान में विस्फोट किया और फिर उसने एक टैक्सी में विस्फोट किया। टैक्सी के ड्राइवर ने उसे ले जाने से मना कर दिया था। थाई सरकार की प्रवक्ता थितिमा चाएसेंगे ने बताया कि पुलिस ने जब उसको पकड़ने का प्रयास किया तो उसने एक बम पुलिस की ओर फेंका, हालांकि वह एक पेड़ से टकराकर उसकी ओर गिर गया। इससे इस हमलावर के दोनों पैर उड़ गए। इजरायल और अमेरिका ने अपने नागरिकों को बैंकाक में सतर्क रहने के लिए कहा है, लेकिन थाई अधिकारियों का कहना है कि एकाध घटना को छोड़ कर, थाईलैंड कभी आतंकवाद का निशाना नहीं रहा है।

 

ट्विटर पर डाली गई एक तस्वीर में एक थाई स्कूल के बाहर फुटपाथ पर बिखरे कांच के टुकड़ों के साथ बुरी तरह घायल एक व्यक्ति को पड़े दिखाया गया है। थाईलैंड के कई टेलीविजन स्टेशनों की खबर में कहा गया है कि घायल व्यक्ति विस्फोटक ले जा रहा था।  पुलिस कर्नल सित्तिप्हाब बाईप्रसर्त ने बताया कि विस्फोट सुखुम्वित सोई 71 पर करीब 100 गज दूरी पर हुए।  स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि इस मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है और अधिकारी जांच कर रहे हैं। थाईलैंड विदेशी आतंकवादियों के लिए निशाना शायद ही रहा है। यहां देश के दक्षिणी भाग में घरेलू मुस्लिम उग्रवाद के चलते नागरिकों को निशाना बनाया जाता रहा है।

 

इजरायल और अमेरिका ने अपने नागरिकों को बैंकाक में सतर्क रहने के लिए कहा है लेकिन थाई अधिकारियों का कहना है कि एकाध घटना को छोड़ कर, थाईलैंड कभी निशाना नहीं रहा है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 15, 2012, 12:23

comments powered by Disqus