नाइजीरिया में हिंसा, 39 लोगों की मौत

नाइजीरिया में हिंसा, 39 लोगों की मौत

अबुजा : नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से तराबा में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में इसाइयों और मुसलमानों के बीच झड़प में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। इलाके के बाशिंदों ने बताया कि तराबा में यह हिंसा कल भड़की।

पुलिस ने शहर में 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता जोसेफ कवाजी ने बताया कि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 5, 2013, 09:21

comments powered by Disqus