नाटो मिशन का समर्थन जारी रखेगा रूस

नाटो मिशन का समर्थन जारी रखेगा रूस


मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को दोहराया कि रूस अफगानिस्तान में नाटो की सैन्य कार्यवाई का समर्थन जारी रहेगा। पुतिन ने रूस के एयरबॉर्न ट्रूप्स की एक बैठक में कहा कि वर्तमान में नाटो अफगानिस्तान में अपनी स्थायी मौजूदगी बनाए हुए है। हमें उनकी मदद करनी चाहिए। उन्हें वहां लड़ने दें।

उन्होंने कहा कि यह हमारे हित में है। यह हमारे हित में है कि हमारी दक्षिणी सीमाओं पर शांति होनी चाहिए। रूस ने नाटो को अफगानिस्तान में आने व जाने के लिए जमीनी व हवाई मार्ग उपलब्ध कराने का भी समर्थन किया है। उसने उसे 2014 में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से वापसी के लिए उल्यानोवस्क से पारगमन मार्ग उपलब्ध कराने पर भी सहमति जताई है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 2, 2012, 17:59

comments powered by Disqus