नेपाल में बाढ़ से अब तक 26 की मौत - Zee News हिंदी

नेपाल में बाढ़ से अब तक 26 की मौत

काठमांडू : नेपाल की सेति नदी में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। अन्नपूर्णा श्रृंखला की पहाड़ियों में हिमस्खलन के बाद नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने मंगलवार को भी कुछ शव बरामद किए।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया है कि अभी शवों की पहचान नहीं हो सकी है।

 

पुलिस का कहना है कि तीन विदेशी नागरिकों सहित करीब 40 लोग अब भी लापता है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को खोजने की कोशिश जारी है। वैसे किसी के जीवित बचने की सम्भावना बहुत कम है।

 

इस बीच नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस बल व नेपाल पुलिस का खोज अभियान जारी है।  (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 9, 2012, 12:28

comments powered by Disqus