नेपाल में भूस्खलन, 7 मरे

नेपाल में भूस्खलन, 7 मरे

काठमांडू : नेपाल के पश्चिमी भाग में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक घर दब गया जिसमें सात लोग मारे गए और तीन घायल हो गए।

जिला पुलिस अधिकारी तान्हु ने कहा कि तनाहु जिले के जामुने गांव में भूस्खलन के कारण एक घर ढ़ह गया जिससे तीन बच्चियों और चार महिलाओं की मौत हो गई।

एक अन्य घटना में बागलुंग जिले के हटिया गांव में भूस्खलन के कारण एक घर ध्वस्त होने से एक बच्चे समेत तीन लोग लापता हैं।

पुलिस ने बताया कि लापता लोगों की तलाश जारी है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 29, 2012, 19:27

comments powered by Disqus