नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया

नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया

नेपाल में राजनीतिक संकट गहरायाकाठमांडो : नेपाल में राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय सहमति की सरकार बनाने के लिए की दी गई समयसीमा खत्म होने के बाद गुरुवार को यहां राजनीतिक संकट फिर से गहरा गया।

राष्ट्रपति रामबरन यादव ने तीन सप्ताह पहले राजनीतिक दलों से कहा था कि वे मौजूदा कार्यवाहक सरकार के स्थान पर राष्ट्रीय सहमति वाली सरकार का गठन करें। यादव ने दो बार समयसीमा बढ़ाई, लेकिन राष्ट्रीय एकता वाली सरकार के गठन को लेकर मामूली प्रगति हो सकी।

नेपाली कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष सुशील कोइराला को नए प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया, हालांकि माओवादियों ने पार्टी से नए संविधान की रूपरेखा पेश करने की मांग की। (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 13, 2012, 09:53

comments powered by Disqus