Last Updated: Thursday, June 7, 2012, 00:03
लंदन : नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा अंग्रेजी में लिखे गये एक दुर्लभ पत्र की फ्रांस में रविवार को नीलामी होगी। उम्मीद है कि इसके लिए करीब एक लाख डॉलर तक की बोली लग सकती है।
नीलामी घर ओसेनेट ने इसे सेंट हेलेना में फ्रांसीसी सम्राट द्वारा पहली बार अंग्रेजी में लिखा गया खत करार दिया है। यह खत वाटरलू में मिली हार और उसके बाद ब्रिटिश द्वीप में निर्वासन के बाद लिखा गया।
बीबीसी के मुताबिक, उन्होंने अंग्रेजी जानने का दृढ़ संकल्प लिया था, लेकिन खत की भाषा से पता चलता है कि वह इसमें ज्यादा पारंगत नहीं हो पाए थे। सेंट हेलेना आने के ठीक बाद नेपोलियन ने अपने सहयोगियों से रोजाना अंग्रेजी सीखना शुरू कर दिया।
यह पूर्व सम्राट काफी जिज्ञासु प्रवृति का था। जब उन्हें रात में नींद नहीं आती थी तो वह अपने शिक्षकों को छोटे- छोटे खत लिखा करते थे। इसका जिक्र उन्होंने पत्र में भी किया है। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 7, 2012, 00:03