नेल्सन मंडेला अस्पताल में भर्ती - Zee News हिंदी

नेल्सन मंडेला अस्पताल में भर्ती

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस आशय की घोषणा राष्ट्रपति भवन की ओर से की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चिकित्सकों ने उन्हें विशेषीकृत चिकित्सा की सलाह दी है। उन्हें लम्बे समय से पेट की बीमारी है।

 

बयान में कहा गया है, 'हमें आशा है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और पूरे दक्षिण अफ्रीकी लोगों की तथा दुनिया भर के लोगों की शुभकामनाएं व प्यार उनके साथ है।' बयान में इसके अलावा कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, February 25, 2012, 19:37

comments powered by Disqus