नेल्‍शन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार

नेल्‍शन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार

जोहांसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है, हालांकि वह अभी भी अस्पताल में हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता मैक महाराज के हवाले से कहा कि चिकित्सक मंडेला के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से खुश हैं।

महाराज ने कहा कि उनके चिकित्सकों ने कहा कि मंडेला के स्वास्थ्य में लगातार हो रहे सुधार से हम उनके उपचार के प्रति संतुष्ट हैं तथा अब उनकी हालत काफी बेहतर है। 94 वर्षीय मंडेला को फेफड़े में दोबारा संक्रमण हो जाने के कारण 27 मार्च को फिर से अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे पहले मंडेला को नौ मार्च को नियमित चिकित्सा जांच के लिए प्रिटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था।

दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खत्म होने के बाद देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने जाने से पहले मंडेला ने 27 वर्ष जेल में बिताए थे। जेल प्रवास के दौरान ही उनके फेफड़े में टीबी की समस्या पैदा हुई थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 3, 2013, 18:20

comments powered by Disqus