नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रिकॉर्ड 259 नामांकन, मलाला सबसे कम उम्र की उम्मीदवार

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रिकॉर्ड 259 नामांकन, मलाला सबसे कम उम्र की उम्मीदवार

नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रिकॉर्ड 259 नामांकन, मलाला सबसे कम उम्र की उम्मीदवारओस्लो : इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए रिकार्ड 259 नामांकन आए हैं, जिनमें 209 निजी व्यक्ति और 50 संगठन शामिल हैं। इस सम्मान की घोषणा अक्तूबर में की जाएगी। नामांकन की सूची में पाकिस्तान में तालिबान का सामना करने वाली किशोर कार्यकर्ता मलाला यूसुफजई और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शामिल हैं। मलाला सबसे अब तक की सबसे कम उम्र (15 साल) की उम्मीदवार हैं। नोबेल संस्थान के प्रमुख गेयर लुंदेस्टेड ने आज कहा कि यह प्रचलन लगभग हर साल लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यह प्रचलन इस पुरस्कार में बढ़ती रूचि को दर्शाता है। ये नामांकन पूरे विश्व से आते हैं। नामांकन का पिछला रिकार्ड 2011 का है, जब उम्मीदवारों की संख्या 241 थी। नामित लोगों की सूची को 50 साल तक गुप्त रखा जाता है।

हालांकि हजारों लोग किसी को भी नामित कर सकते हैं जिसमें पूर्व साहित्यकार, दुनियाभर के देशों में संसद सदस्य, कुछ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के सदस्य शामिल हैं। ये लोग बाद में बता सकते हैं कि उन्होंने किसको नामित किया है। यही कारण है कि मलाला सहित अन्य के नामांकन के बारे में जानकारी सार्वजनिक हुई। (एजेंसी)

First Published: Monday, March 4, 2013, 21:01

comments powered by Disqus