Last Updated: Tuesday, September 4, 2012, 20:19

लंदन : कुछ दिनों पहले अपनी निर्वस्त्र तस्वीरों के जारी होने के बाद प्रिंस हैरी पहली बार ब्रिटेन में सार्वजनिक तौर पर एक पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आए।
27 वर्षीय प्रिंस हैरी वेलचाइल्ड अवार्ड में सोमवार को शरीक हुए। 2007 में इस पुरस्कार के शुरू होने के बाद से ही वह इसके संरक्षक हैं। यह संस्था गंभीर रूप से बीमार बच्चों की मदद करती है।
‘डेली मेल’ के मुताबिक लास वेगास से लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर प्रिंस नजर आए।
अखबार ने सूत्रों के हवाले बताया है कि पिछले कुछ सप्ताह से मीडिया में लगातार सुखिर्यों में बने रहने की वजह से प्रिंस सार्वजनिक तौर पर नजर आने में हिचकिचा रहे थे। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, September 4, 2012, 17:47