न्यूयार्क गोलीबारी: पुलिस की गोली से घायल हुए थे सभी नौ लोग

न्यूयार्क गोलीबारी: पुलिस की गोली से घायल हुए थे सभी नौ लोग

न्यूयार्क : न्यूयार्क में इंपायर स्टेट बिल्डिंग के बाहर गोलीबारी में घायल हुए सभी नौ लोग पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में घायल हुए थे। ये लोग असंतुष्ट व्यक्ति के साथ चल रही पुलिस की मुठभेड़ के दौरान घायल हुए थे जिसने अपने सहकर्मी की हत्या कर दी थी।

न्यूयार्क पुलिस आयुक्त रेमंड केली ने यहां संवाददाताओं से कहा कि सभी नौ लोग जो निर्दोष राहगीर थे वे पुलिस और एकमात्र बंदूकधारी जेफरी जॉनसन के बीच चल रही गोलीबारी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की ओर से दागी गई गोलियों के लगने से घायल हुए थे।

केली ने कहा कि राहगीर सीधे तौर पर पुलिस का शिकार नहीं हुए। बल्कि अधिकारियों ने फूल के गमले और आस-पास की अन्य वस्तुओं पर गोली चलाई थी, इसलिए उनकी गोलियों के टुकड़े-टुकड़े हुए और उसी से वो घायल हो गए।

दो अधिकारियों ने कुल 16 चक्र गोलियां चलाईं थीं। इनमें से एक अधिकारी ने नौ चक्र और दूसरे ने सात चक्र गोलियां चलाईं। कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ। तीन राहगीरों को गोलियां लगीं जबकि छह अन्य टुकड़ों से घायल हुए। घायलों का न्यूयार्क शहर अस्पताल में इलाज किया गया। ये जख्म जानलेवा नहीं था और छह घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 26, 2012, 20:35

comments powered by Disqus