Last Updated: Monday, November 21, 2011, 04:05
न्यूयार्क: अधिकारियों ने अलकायदा के प्रति सहानुभूति रखने वाले 27 साल के एक युवक को यहां गिरफ्तार किया है। उस पर न्यूयार्क में सरकारी कर्मचारियों और सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाते हुए आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है।
मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने डोमिनिक रिपब्लिक के रहने वाले जोस पिमेन्टल की गिरफ्तारी की यहां घोषणा की। उसने धर्मांतरण करते हुए इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।
पुलिस के अनुसार उस पर 2009 से ही नजर रखी जा रही थी। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया। न्यूयॉर्क के मेयर ब्लूमबर्ग ने कहा, ‘यह संदिग्ध उसी तरह का खतरा पैदा करने वाला था, जिसके प्रति हमारे सुरक्षा अधिकारियों ने आगाह किया था। अमेरिकी सेना ने अलकायदा की क्षमता को ध्वस्त कर दिया है कि वह बड़े हमलों को अंजाम दे सके।’
पुलिस आयुक्त रे केली ने बताया, ‘पिमेंटल डोमिनकन रिपब्लिक मूल का बेरोजगार युवक है। वह अमेरिकी नागरिक है। उस पर 2009 से ही नजर रखी जा रही थी। ’
केली ने कहा कि पिमेंटल अपना नाम बदलना चाहता था। वह अपने दो कथित आदशरें अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन और इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के नामों को मिलाकर अपना नाम ‘ओसामा हुसैन’ रखने पर विचार कर रहा था।
उन्होंने यह भी आशंका जाहिर की है कि यह संदिग्ध युवक अमेरिकी मूल के आतंकवादी अनवार अल-अवलाकी का मुरीद था। पिछले दिनों में यमन में हुए ड्रोन हमले में अवलाकी मारा गया था।
पिछले साल अगस्त में इस संदिग्ध युवक ने कथित तौर पर बम विस्फोट की साजिश रचने का फैसला किया था। अवलाकी के मारे जाने के बाद से उसकी गति धीमी पड़ गई।
केली ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि वह बीते दो वषरें से कई जिहादी जानकारियां एकत्र कर रहा था।’
(एजेंसी)
First Published: Monday, November 21, 2011, 21:01