Last Updated: Sunday, October 9, 2011, 13:38
वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज शुल्ज ने कहा है कि दुनिया परमाणु निरस्त्रीकरण के करीब पहुंच गई है। शुल्ज के कार्यकाल के दौरान (25 साल पहले) अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु निरस्त्रीकरण के समझौते के करीब पहुंच गए थे, हालांकि इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका था।
राजनीति, सैन्य एवं सामाजिक लोगों के एक समूह ने विश्व समुदाय से परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान करने की योजना बनाई है। इस समूह में शुल्ज भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि मंगलवार को अमेरिका और सोवियत संघ के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए हुई शिखर बैठक की 25वीं वषर्गांठ के मौके पर नए सिरे से परमाणु निरस्त्रीकरण का आह्वान किया जाएगा।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, October 9, 2011, 19:09