पहली बार चार अंगों का प्रत्यारोपण - Zee News हिंदी

पहली बार चार अंगों का प्रत्यारोपण




लंदन : चिकित्सा जगत में इसे एक शानदार सफलता माना जा रहा है। डाक्टरों ने दुनिया में पहली बार एक पुरूष के दो हाथों और दो पैरों को जोड़ कर एक साथ चार अंगों का प्रत्यारोपण किया है।

 

राजधानी अंकारा में हेकटेपे यूनिवर्सिटी अस्पताल में किए गए आपरेशन में 50 सर्जनों की टीम ने कल यह ऑपरेशन किया जिसे पूरा करने में करीब 20 घंटे का समय लगा।

 

मुख्य चिकित्सक डा. मुरात टंकर ने आपरेशन के बाद संभावित पेचीदगियों से निपटने के लिए रक्तदान की अपील की थी। हालांकि उन्होंने मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। डेली मेल ने यह रिपेार्ट दी है। (एजेंसी)

First Published: Monday, February 27, 2012, 17:26

comments powered by Disqus