पाक का दावा, भारतीय गोलाबारी में 2 महिलाओं की मौत

पाक का दावा, भारतीय गोलाबारी में 2 महिलाओं की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलाबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, नियंत्रण रेखा पर नाक्याल सेक्टर में बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना द्वारा की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खबर के अनुसार, दातोत इलाके में एक महिला की मौत हो गई जबकि नाबालिग बच्ची घायल हो गई। उपायुक्त कोटली मसूदुर रहमान ने सरकारी रेडियो को बताया कि भारतीय सेना ने कल देर रात लोगों पर ‘बिना किसी उकसावे के गोलाबारी’ की। उन्होंने भारतीय सेना पर आरोप लगाया है कि उसने सीधे आम लोगों को निशाना बनाया है। नियंत्रण रेखा पर कथित संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद यह पहली घटना है।

नियंत्रण रेखा पर पिछले कुछ सप्ताह में तनाव काफी बढ़ा है, विशेष रूप से छह अगस्त को पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के लिए दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि उनकी कार्रवाई सिर्फ प्रतिक्रिया थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, August 25, 2013, 22:16

comments powered by Disqus