पाक के कबाइली इलाके में 8 आतंकवादी ढेर

पाक के कबाइली इलाके में 8 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सैनिकों ने देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में स्थित ओरकजाई कबाइली इलाके में एक अभियान के दौरान आज आठ आतंकवादियों को मार गिराया।

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों के दो ठिकानों को भी नष्ट कर दिया गया।

एक अन्य घटना में गोलीबारी के कारण तीन लोगों की मौत हो गयी और दो घायल हो गए। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 6, 2013, 13:48

comments powered by Disqus