Last Updated: Tuesday, May 22, 2012, 11:13
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल अशफाक परवेज कयानी ने कहा है कि शिकागो में संपन्न हुए शिखर सम्मेलन में उनके देश और नाटो दोनों की उम्मीदें पूर्णत: पूरी नहीं हुई हैं।
तुर्की के प्रधानमंत्री रेकेप तैयप के सम्मान में उनके पाकिस्तानी समकक्ष यूसुफ रजा गिलानी की ओर से आयोजित भोज से इतर कयानी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में नाटो शिखर सम्मेलन को लेकर यह बयान दिया।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि वह किन उम्मीदों की बात कर रहे हैं।
कयानी ने कहा कि शिकागो से पाकिस्तानी शिष्टमंडल के लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। शिकागो में नाटो शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था।
उन्होंने उन खबरों पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया, जिनमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जाने वाले हर नाटो कंटेनर के लिए पांच हजार डॉलर के शुल्क की शर्त रखी है। बीते साल नाटो हमले में अपने 24 जवानों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नाटो के आपूर्ति मार्ग को बंद कर दिया था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, May 22, 2012, 16:43