पाक ने 22 भारतीय मछुआरों को पकड़ा - Zee News हिंदी

पाक ने 22 भारतीय मछुआरों को पकड़ा




इस्लामाबाद : पाकिस्तानी अधिकारियों ने पाकिस्तानी जलसीमा के कथित उल्लंघन के आरोप में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी चार नौकाएं जब्त कर ली है।

 

पाकिस्तान की तटरक्षक एजेंसी ‘मैरिटाइम सिक्यूरिटी एजेंसी’ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने नियमित गश्त के दौरान कल भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल के 22 सदस्यों के साथ चार भारतीय नौकाओं को पाकिस्तानी जलसीमा के तकरीबन 70 समुद्री मील भीतर अवैध रूप से मछली पकड़ने क मामले में हिरासत में लिया गया।

 

प्रवक्ता ने बताया कि मछुआरों को आगे की पूछताछ के लिए कराची के एक पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।
कल की इन गिरफ्तारियों को ले कर इस माह पाकिस्तानी तटरक्षक एजेंसी ने कुल 53 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।  (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 29, 2012, 23:48

comments powered by Disqus