Last Updated: Thursday, April 12, 2012, 14:40
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरुवार को कैंसर के एक मरीज सहित 26 भारतीय मछुआरों को कराची जेल से रिहा कर दिया। एक ऑनलाइन समाचार एजेंसी की रपट के अनुसार मलीर जेल से रिहाई के बाद मछुआरों ने बताया कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया गया और उन्हें घर लौटने पर प्रसन्नता हो रही है।
एक साल से जेल में बंद कैंसर पीड़ित मछुआरे समट लक्ष्मण बमभनिया ने अपनी रिहाई के लिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि वह भूलवश पाकिस्तानी जल सीमा में प्रवेश कर गए थे।
(एजेंसी)
First Published: Thursday, April 12, 2012, 20:10