पाक ने 27 भारतीय मछुआरों को पकड़ा - Zee News हिंदी

पाक ने 27 भारतीय मछुआरों को पकड़ा




इस्लामाबाद : पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने देश की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

 

मैरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी (एमएसए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि एमएसए ने मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही मछली पकड़े की पांच नावों को भी जब्त किया है। प्रवक्ता ने दावा किया कि ईद की छुट्टियों के दौरान विशेष आर्थिक क्षेत्र में कई भारतीय नावें प्रवेश कर गईं। एमएसए ने क्षेत्र से पांच नावें जब्त कर लीं।

 

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय नावें पाकिस्तानी जलसीमा में 40 से 50 समुद्री मील अंदर आ गई थीं। भारतीय मछुआरों को बाद में कराची स्थित डॉक्स पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

 

पाकिस्तान मछुआरा मंच के अध्यक्ष मोहम्मद अली शाह ने मीडिया से कहा, वर्तमान वर्ष के दौरान पाकिस्तानी तटरक्षक बल ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को एक दूसरे के मछुआरों को पकड़ने की बजाय अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए वैकल्पिक उपाय खोजने चाहिए।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 10, 2011, 18:00

comments powered by Disqus